एटा, जनवरी 21 -- वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट पर विकास कार्यों के नाम पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को बुलडोजर से हटाए जाने के विरोध में 'लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर समाज समिति' ने गहरा रोष व्यक्त किया है। बुधवार को समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जगमोहन गुप्ता को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन मतें बताया गया कि दस जनवरी को मणिकर्णिका घाट के उस ऐतिहासिक भाग को अचानक ध्वस्त कर दिया गया, जिसका जीर्णोद्धार 1791 में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर ने कराया था। समिति ने इसे भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की आस्था पर प्रहार बताते हुए कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना या वैकल्पिक संरक्षण के इस तरह की कार्रवाई अत्यंत निंदनीय है। संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस पूरे मामले की गहन...