आगरा, फरवरी 10 -- खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में एकलव्य स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय सबजूनियर बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब वाराणसी मंडल ने जीत लिया। मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल ने अयोध्या छात्रावास को पराजित किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम विजेता रही। आरएसओ संजय शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पहले तीसरे स्थान के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और प्रयागराज मंडल के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने प्रयागराज मंडल को 19-25, 25-15, 26-24, 25-19 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद फाइनल मैच वाराणसी मंडल और अयोध्या छात्रावास के बीच खेला गया। फाइनल में वाराणसी मंडल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अयोध्या छात्रावास को 25-16, 25-1...