देवरिया, मार्च 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। स्टेट ओपन आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। इसमें वाराणसी ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 1-0 से हरा कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच शुरू से ही उतार चढ़ाव भरा रहा। दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे के पाली में गोल डालने की कोशिश में लगी रही। इसमें वाराणसी को 14वें मिनट में सफलता मिली। वाराणसी के खिलाड़ी अमित यादव ने गोल दाग कर वाराणसी की टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद विपक्षी सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने लगातार गोल करने का प्रयास किया। पर प्रतियोगिता के अंत तक कोई गोल नहीं कर सकी। उप विजेता और विजेता टीम को मुख्य अतिथि सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका में अशोक कुमार सिंह, सनी कन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.