वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी टूरिज्म गिल्ड, इण्डिया टूरिज्म के सहयोग से काशी की अति प्राचीन धार्मिक पंचकोशी यात्रा पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसका उद्देश्य वाराणसी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों की यात्रा एक और दिन बढ़ाना है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अस्सी घाट से सुबह 8 बजे पंचकोशी देव यात्रा निकाली जाएगी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कैंटोंमेंट स्थित होटल में गुरुवार शाम पत्रकारों से बातचीत में इंडिया टूरिज्म के सहायक निदेशक पावस प्रसून, टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष सुभाष कपूर और सचिव सौरभ पांडेय ने यह जानकारी दी। सुभाष कपूर ने बताया कि काशी विश्व में धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन चुकी है। यहां की पंचकोशी यात्रा का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है। ऐसे में पर्यटकों को इससे ज...