कानपुर, जनवरी 19 -- वाराणसी में सौंदर्यीकरण के नाम पर मणिकर्णिका घाट को तोड़ने पर ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता उबल पड़े। घटना का विरोध जताते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया। ज्ञापन में घाट को छत व माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने पर नाराजगी जताई। अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि योगी सरकार सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को नष्ट किया जा रहा है। यहां महेश दुबे टण्डन, महेंद्र भदौरिया, उमेश दीक्षित, अब्दुल माबुद्, उषा रानी कोरी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...