हिन्दुस्तान टीम, अगस्त 21 -- उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के सारनाथ में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अरिहंत नगर कॉलोनी में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे 50 वर्षीय कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चार गोली चलाई, जिसमें से तीन गोली कालोनाइजर के बाएं तरफ गर्दन में लगी है। वादात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस को सरेआम हुई हत्या की सूचना दी गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि बुद्धा नगर कॉलोनी निवासी महेंद्र गौतम बड़े कालोनाइजर थे। उन्होंने अरिहंत नगर कॉलोनी भी विकसित की थी। इसी कालोनी के फेज 2 में उनकी ऑफिस भी है। रोज की तरह वह अपनी बाइक से गुरुवार सुबह भी ऑफिस के लिए निकले थे। यह भी पढ़ें- ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.