लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक विजय सिंह गोंड का गुरुवार को पीजीआई में निधन हो गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीजीआई पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। वे पिछले कई माह से बीमार थे। पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया कि विधायक का मल्टी ऑर्गन फेल्योर के चलते निधन हुआ। पीजीआई के सीएमएस डॉ. देवेन्द्र गुप्ता का कहना है कि सपा विधायक विजय सिंह गोंड को परिजनों ने गंभीर अवस्था में संस्थान के सीसीएम में भर्ती कराया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। निधन की सूचना मिलते ही गुरुवार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत भारी संख्या में सपाई पीजीआई पहुंचे। सपा राष्ट्...