नई दिल्ली, मार्च 27 -- Varanasi News: काशी और बनारस के नाम से भी दुनिया भर में मशहूर धर्म नगरी वाराणसी के 50 मोहल्लों के नाम बदलने की तैयारी है। गुरुवार को होने वाली नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में इस पर चर्चा होने की संभावना है। हिन्दूवादी संगठन लंबे समय से वाराणसी के मोहल्लों के नाम बदलने की मांग कर रहे हैं। अब इसकी कवायद तेज होती नज़र आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नगर निगम कार्यकारिणी की गुरुवार को होने वाली बैठक में कई विषयों के साथ मोहल्लों के नाम बदलने को लेकर भी चर्चा होगी। बिंदु संख्या 5 के 8वें कॉलम पर औरंगाबाद मोहल्ला का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर या नारायणी धाम नगर किए जाने के संदर्भ में चर्चा होनी है। बता दें कि पिछले 20 मार्च को वाराणसी में वैदिक स्नातन न्यास की ओर से औरंगाबाद मोहल्ले का नाम बदलने की मांग वाला एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.