लखनऊ, जनवरी 29 -- कैबिनेट का फैसला- लखनऊ, विशेष संवाददाता। वाराणसी व चंदौली में मोहनसराय उपाध्याय नगर चकिया मार्ग के चार व छह लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का रास्ता साफ हो गया। इस काम की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति संबंधी लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को गुरुवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। 11 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाला यह मार्ग स्टेट हाइवे श्रेणी का है। जो एनएच-19 से निकलकर पड़ाव चौराहे से प्रारंभ होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर होते हुए गोधना मोड़ एनएच-2 तक जाती है। यह मार्ग वाराणसी को सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, प्रयागराज के साथ ही बिहार एवं पश्चिम बंगाल से जोड़ता है। इसकी लागत पहले 328 करोड़ से अधिक थी। मगर व्यय वित्त समिति ने 325 करोड़ 93 लाख 8 हजार रुपये की स्वीकृति दी। परियोजना में शामिल की गई गैरजरूरी व मा...