भदोही, मई 3 -- भदोही, संवाददाता। आटो में यात्रा कर रही महिला के आभूषण पर ठग महिलाओं ने हाथ साफ कर दिया। मामले से औराई थाने की पुलिस को अवगत कराया गया है। अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वाराणसी जिले के सेवापुरी थाना क्षेत्र के जम्मनपुर, उपरवार निवासी संगीता देवी पत्नी जय शंकर राय गत माह 18 अप्रैल को बेटे के साथ विवाह में भाग लेने जा रही थी। कछवां चौराहे से औराई के लिए आटो में वे सवार हुईं। उनके साथ दो महिलाएं भी बैठीं। महिलाओं ने उनके मुंह पर कुछ लगा दिया, जिससे वह अचेत होने लगी। ऐसे में औराई चौराहे के पहले बेटे के साथ सामान लेकर उतरी गई, ताकि विन्ध्याचल जा सकें। इस बीच, आटो से नीचे उतरने पर देखा तो हैंडबैग में रखा सोने की चेन एवं झुमका गायब थे, जिसकी कीमत तीन लाख रुपये से अधिक है। मामले से उसी समय पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.