कानपुर, नवम्बर 5 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेल निदेशालय और जिला फुटबाल संघ की ओर से चल रही सीनियर स्टेट फुटबाल प्रतियोगिता में बुधवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल मैच में कानपुर ने लखनऊ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में वाराणसी ने प्रयागराज को हराकर फाइनल में जगह बनाई। गुरुवार को दोपहर दो बजे से कानपुर और वाराणसी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ग्रीनपार्क स्टेडियम में बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में वाराणसी टीम का प्रयागराज के खिलाफ दबदबा रहा। पहले हाफ में एक गोल और दूसरे हाफ में दूसरा गोल करके प्रयागराज को 2-0 से पराजित किया। वाराणसी की ओर से दोनों गोल संजोग यादव ने किए। दूसरा सेमीफाइनल मेजबान कानपुर और लखनऊ के बीच खेला गया। पहला हाफ काफी संघर्षपूर्ण रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.