आगरा, नवम्बर 3 -- 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को सेमीफाइनल व तीसरे स्थान के लिए मैच खेले गए। अंडर-19 बालक एवं बालिका, अंडर-14 बालक वर्ग में खेली जा रही प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल, गोरखपुर मंडल, अयोध्या मंडल ने सेमीफाइनल में हार के बाद तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन छह सेमीफाइनल व तीन थर्ड प्लेस के मैच खेले गए। सुबह मैचों का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। अंडर-14 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में वाराणसी ने अयोध्या को 13-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में गोरखपुर ने आगरा को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-19 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में वाराणसी ने आगरा को हराकर और दूसरे सेमीफाइनल में आजमगढ़ ने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.