वाराणसी, अक्टूबर 28 -- देश के 18 शहरों में वॉटर मेट्रो चलाई जाएगी। जलमार्ग से आम लोग ट्रैफिक जाम से बचते हुए यात्रा कर सकेंगे। इससे प्रदूषण भी नहीं होगा। इसमें वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज भी शामिल है। पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के तहत भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने इस प्रोजेक्ट का खाका तैयार किया है। वॉटर मेट्रो के लिए बनारस, पटना, श्रीनगर में हुए सर्वेक्षण में सकारात्मक परिणाम मिले हैं। बनारस में इसके आठ स्थानों पर स्टेशन प्रस्तावित हैं जहां से लोग वॉटर मेट्रो में सवार हो सकेंगे। इनमें रामनगर स्थित आईडब्ल्यूएआई टर्मिनल, शास्त्री घाट, संत रविदास घाट, चेतसिंह घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर (ललिता घाट), पंचगंगा घाट, नमो घाट, आदिकेशव घाट हैं। राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या एक पर स्थित बनारस, अयोध्या, प्रयागराज, पटना,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.