बहराइच, अप्रैल 7 -- बहराइच, संवाददाता । भकला गोपालपुर के कंजी गांव में फसल काटने गये पति ने मामूली विवाद के बाद पत्नी की गेंहू की फसल काटने के हंसिए से शनिवार को हत्या कर खुद बबूल के पेड़ की डाल से फंदा डाल खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में दूसरे दिन रविवार देर रात ग्राम प्रहरी ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। यह खबर हिन्दुस्तान ने सोमवार को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। उसके बाद अफसर जागे। रामगांव थाने में ग्राम प्रहरी भकला गोपालपुर के कंजी गांव निवासी बरसाती पुत्र दौलत की तहरीर के मुताबिक शनिवार कृपाराम साहू अपनी पत्नी तारा देवी के साथ गेंहू की फसल काटने खेत गये। गेंहू काटते समय किसी बात को के लेकर कृपाराम साहू व पत्नी तारादेवी में विवाद हो गया। इस बीच पति ने गेंहू काटने की हंसिए से पत्नी पर वार किया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। कृपाराम खेत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.