देवरिया, जून 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस का अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रहा है। पुरस्कार घोषित, गैंगस्टर व वारंटियों की तलाशी में दरवाजे पर पहुंची और नोटिस भी चस्पा किया। इस दौरान पुलिस ने मुनादी भी कराई। एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया और मुनादी कराते हुए उनके दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया। इस अभियान का उद्देश्य जनता को सतर्क करना और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का संदेश देना था। सलेमपुर, बरहज, बनकटा, भाटपाररानी समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस दौरान कहा कि अगर यह अपराधी नजर आएं तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। इनके विरुद्ध 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। सूचना देने वालों की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.