भदोही, दिसम्बर 2 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। साथ ही पांच लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद। उधर,यातायात माह के तहत नियमों की अनदेखी करने पर 45 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। भदोही कोतवाली के एसआई दिवाकर पांडेय ने वारंटी नन्हकू निवासी पिपरिस बरखंडी को गिरफ्तार करके जेल रवाना किया। उधर, गोपीगंज थाने की पुलिस ने जंगीगंज से दो, औराई ने घाटमपुर से एक, सुरियावां ने कोछियां से एक व्यक्ति समेत कुल पांच लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, जिले की यातायात पुलिस द्वारा सोमवार को भी अभियान चलाया गया। इस दौरान लापरवाह बाइक चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...