भदोही, फरवरी 18 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। साथ ही नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में सौ दो पहिया एवं 27 चार पहिया वाहनों समेत कुल 127 गाड़ियों का चालान किया। सुरियावां थाने की पुलिस ने वारण्टी शैलेन्द्र कुमार निवासी वार्ड नंबर नौ नेहरू नगर कस्बा को गिरफ्तार किया। उधर, सुरियावां पुलिस ने महजूदा से एक, ज्ञानपुर ने गिरधरपुर से एक, भदोही ने राघोपुर से दो, चौरी ने जगरनाथपुर से दो, दरुनहां से तीन, संवरपुर से दो, भकोड़ा से दो, औराई ने मुक्तापुर से एक व्यक्ति के साथ ही कुल नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...