गिरडीह, फरवरी 22 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह निवासी वारंटी जीतलाल राय (पिता- प्रीतम राय) को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गिरिडीह भेज दिया। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जमुआ थाना काण्ड संख्या 330/14 में लम्बे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में घोड़थम्भा ओपी पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि वारंटों के निष्पादन हेतु अभियान लगातार जारी है तथा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...