पाकुड़, दिसम्बर 2 -- पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 170/20 के नामजद आरोपी गोपालपुर निवासी अंदीप मंडल 24 वर्ष को स्थानीय पुलिस ने सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गौरतलब हो कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिसके बाद कोर्ट द्वारा जारी वारंट को लेकर उसकी गिरफ्तारी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...