कोडरमा, सितम्बर 24 -- कोडरमा। कोडरमा थाना पुलिस ने फरार चल रहे करियावर निवासी बालेश्वर राम (पिता: काजो राम) को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोडरमा जेल भेज दिया। थाना प्रभारी विकास पासवान ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्गापूजा पर्व शुरू होने के साथ ही पुलिस वारंटियों को गिरफ्तार करने में सक्रिय रूप से जुटी हुई है। इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...