आरा, जुलाई 2 -- सहार। चौरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाबूबांध गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी स्व रामदास सिंह के पुत्र कामता सिंह पर वर्ष 2010 में शराब का मामला दर्ज था, जिसमें वह फरार चल रहा था। इसके विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसमें पुलिस ने उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया। इसकी पुष्टि चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...