मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। वारंटी को भिखनपुर गांव में गिरफ्तार करने गई अहियापुर थाने की पुलिस पर हमला किया गया। इसमें दारोगा संदीप कुमार की आंख पर गंभीर चोट आई है। पुलिस पर हमले के बाद वारंटी को फरार होने का मौका मिला। इस बीच अतिरिक्त फोर्स मंगाकर संदीप कुमार ने पुलिस पर हमला के आरोप में सुधांशु कुमार को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर संदीप कुमार के बयान पर 10 नामजद आरोपितों पर एफआईआर की गई है। इधर, वारंटी संजय कुमार के परिजनों ने भी पुलिस पर घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट करने का आरोप लगाया है। दारोगा संदीप कुमार ने एफआईआर में बताया है कि भिखनपुर निवासी संजय कुमार साह के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी है। इसी संदर्भ में शनिवार की रात करीब दो बजे उसके घर पर छापेमारी की गई। संजय घर पर मिला तो उसे वारंट की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.