गढ़वा, अगस्त 13 -- मेराल। थाना कांड संख्या 94 /24 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त के घर पर एसआई दिनेश मुंडा ने सशस्त्र पुलिस बल के साथ सोहबरिया गांव जाकर ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया। उक्त संबंध में थाना प्रभारी बिष्णु कांत ने बताया कि उक्त केस में नामजद अभियुक्तों में आठ वारंटी फरार चल रहे हैं। सभी आठों वारंटियों के घर पर इश्तेहार को विधिवत ढोल बजाकर चिपकाया गया है। वारंटियों में महेंद्र चौधरी, देवेंद्र चौधरी, पप्पू चौधरी, संतोष गुप्ता, अजीत कुमार चौधरी, श्याम लाल चौधरी, महेश चौधरी और रमेश चौधरी शामिल हैं। सभी सोहबरिया गांव निवासी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...