बगहा, फरवरी 7 -- बेतिया। बैरिया थाना क्षेत्र के खुशी टोला निवासी वायु सेवा के सेवानिवृत कर्मी राजेंद्र नाथ तिवारी के घर के कमरे का दरवाजा तोड़कर आभूषणों की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है। दो फरवरी को परिवार के लोगों के साथ जब वे घर आए तो चोरी की जानकारी हुई। राजेंद्र नाथ तिवारी ने बैरिया थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...