नोएडा, जनवरी 12 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति देखने एक बार फिर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग-सीएक्यूएम-की टीमें आएंगी। पिछले निरीक्षण के दौरान आयोग ने जिन बिंदुओं पर सुधार करने के निर्देश दिए थे, उसकी जांच करने आएगी। आयोग की 10 टीमों ने 5 जनवरी को शहर की 142 सड़कों का निरीक्षण किया था। इनमें 4 सड़कों पर ज्यादा धूल मिली थी जबकि 90 सड़कों पर मध्यम व हल्की धूल मिली थी। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में सुझाव दिया था कि धूल के हॉटस्पॉट को चिन्हित कर काम किया जाए। इसके साथ ही फ्लाईओवर व एलिवेटेड के नीचे, मेट्रो कॉरीडोर के नीचे, अंडरपास जैसी जगहों पर गहन सफाई करवाई जाए। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से इन जगहों पर काम करवाया जाना है। इस लिहाज से अबकी बार के निरीक्षण में आयोग की टीमें पिछले निरीक्षण की तुलना में हुए सुधार को देखने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.