मुंगेर, जनवरी 9 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। भारतीय वायुसेना में 20 वर्षों तक राष्ट्र भक्ति के जज्बे के साथ देश की सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए नगर के मुख्य बाजार निवासी शंभू प्रसाद केशरी के पुत्र आशीष कुमार केशरी का हवेली खड़गपुर लौटने पर समाज के प्रबुद्ध जन, व्यवसायी और परिवार के सदस्यों ने पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्य बाजार में गाजा बाजा, फूलों के बारिश और माला पहना कर एवं बुके, अंगवस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गायत्री माता की पूजा अर्चना के बाद स्वागत सम्मान में प्रबुद्ध नागरिकों ने देश सेवा के उनके योगदान की सराहना की। आशीष केसरी ने कहा की अपने सेवा काल में मैने अपने शहर, जिला और बिहार का मान और सम्मान को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा की सेवा काल में पत्नी का सहयोग सबसे बड़ा योगदान होता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.