गुड़गांव, जनवरी 30 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर जालसाजों ने वायुसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी से दो करोड़ 65 लाख 55 हजार रुपये की ठगी कर डाली। जालसाजों ने लाखों रुपये का मुनाफा दिखाया। जब रुपये निकालने का प्रयास किया, तो वे नहीं निकले। पुलिस ने शिकायत पर साइबर थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायुसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-54 स्थित एक सोसाइटी में रहते हैं। उनको शेयर बाजार में निवेश करने पर मोटा मुनाफे का झांसा दिया गया। फोन करने वाले ने उन्हें निवेश कैसे करना है और मुनाफे के बारे में जानकारी दी। उसने भरोसा दिया कि वह आगे भी टिप्स देता रहेगा। झांसे में आने के बाद उन्होंने 17 दिसंबर 2023 से 23 जनवरी 2025 तक जालसाज के कहने पर कई बार में लगभग 2 करोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.