गुड़गांव, जनवरी 13 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। रेलगाड़ियों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले गिरोह अब सुरक्षाकर्मियों को भी निशाना बना रहे हैं। जामनगर एयरफोर्स स्टेशन में तैनात भारतीय वायुसेना के एक कॉर्पोरल का पहचान पत्र, कैंटीन कार्ड और एटीएम कार्ड स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस में सफर के दौरान चोरी हो गया। जीआरपी गुरुग्राम ने इस संबंध में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी संदीप कुमार जो वायुसेना में कॉर्पोरल के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 दिसंबर को ट्रेन संख्या 12250 स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के कोच एस-3 में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से अपना पहचान पत्र कवर (जिसमें आई-कार्ड, कैंटीन कार्ड और एटीएम मौजूद था) एक लोहे की चेन के जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.