नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। द्वारका जिला अदालत ने 2014 में वायुसेना कर्मी अरुण की कथित हत्या के मामले में दो आरोपियों ब्रह्म प्रकाश उर्फ सनी और खजान सिंह उर्फ रेनू को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष संदेह से परे अपराध सिद्ध करने में विफल रहा। 27-28 दिसंबर 2014 की रात अरुण का शव द्वारका में मिला था। जांच में हत्या का मामला बनाया गया, लेकिन परिस्थितिजन्य साक्ष्य अधूरे रहे और मुख्य गवाह भी मुकर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...