प्रयागराज, दिसम्बर 11 -- मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से गुरुवार को एयरबोर्न इंफेक्शन कंट्रोल (वायुजनित संक्रमण नियंत्रण) विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हुए आयोजन में चेन्नई के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एमडी डॉ. प्रभाकरन ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने संक्रमण की रोकथाम, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के प्रभावी उपयोग, वार्ड के निर्माण, जनरल व आईसीयू में बेडों के बीच का अंतर रखने के तरीके बताए। हवा के जरिए फैलने वाले सूक्ष्मजीवों (वायरस और बैक्टीरिया) के संक्रमण को रोकने के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। संक्रमण रोकने के उपायों में वेंटिलेशन वाले कमरे, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, हाथ धोना और खांसते-छींकते समय मुंह ढकना शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 250 बेड पर इन्...