कटिहार, अप्रैल 6 -- कटिहार, एक संवाददाता पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज,निर्मली दरभंगा के रास्ते कटिहार से अमृतसर के लिए एक समर स्पेशल चलाने का रेलवे में निर्णय लिया है । सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने बताया कि यह समर स्पेशल ट्रेन 23 मई से 27 जून तक कटिहार से रात 9 और 21 मई से 25 जून तक अमृतसर से दोपहर 1:25 बजे खुलेगी । यह ट्रेन कटिहार के बाद पूर्णिया,अररिया कोर्ट, फारबिसगंज,ललित ग्राम, राघोपुर, सरायगढ़,निर्मली झंझारपुर,सकरी, दरभंगा, सीतामढ़ी,रक्सौल, नरकटियागंज, पनिया हवा,सुल्तानगंज गोरखपुर बस्ती के रास्ते अमृतसर को जाएगी । दोनों ट्रेन अपने-अपने दिशा से छह ट्रिप में चलेगी। ट्रेन में कुल 15 कोच की व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.