हाजीपुर, अगस्त 31 -- महनार । महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत महमदपुर पंचायत के नौरंगपुर गांव में होने की घटना घटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाया नदी में डूबने से देढ़पुरा पंचायत के वार्ड संख्या 2 नौरंगपुर गांव निवासी उपेंद्र राय की पत्नी लालमणि देवी की मौत हो गई। घटना को लेकर बताया गया कि लालमणि देवी शौच के बाद नदी के पास गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण गहरे पानी मे चली गई जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घण्टों बाद कड़ी मसक्कत कर डूबी बुजुर्ग महिला के शव को पानी से निकाला गया। घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद महनार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। इस सम्बंध में अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.