लखनऊ, दिसम्बर 6 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता अंतरध्वनि कल्चरल सोसायटी की ओर से शनिवार को राय उमानाथ बली ऑडिटोरियम में ध्वनि फेस्टिवल आयोजित किया गया। जहां दिल्ली के कलाकार शुभम सरकार ने सुमधुर वायलिन वादन किया। इसी क्रम में लखनऊ की सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव के दल ने मन ले गयो री सांवरा पर प्रभावी भावों का प्रदर्शन कर तालियां अर्जित की। फेस्टिवल की मुख्य अतिथि बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्षा डॉ. कुमकुम धर थी। संगीत संध्या की शुरुआत हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत पर आधारित वायलिन वादन से हुई। इसमें सुप्रसिद्ध वायलिन कलाकार शुभम सरकार ने विलंबित 9 मात्रा में गत निकास प्रस्तुत की। आलाप, जोड़, झाला के उपरांत उन्होंने तीन ताल द्रुत लय में विभिन्न प्रकार की लयकारियां सुनाकर प्रशंसा हासिल की। शुभम सरकार ने प्रारंभिक शिक्ष...