पटना, जनवरी 4 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी का नाम लेकर एक युवक की पिटाई के वायरल वीडियो को लेकर पटना पुलिस पिछले 24 घंटे से हलकान है। वीडियो कहां बनाया गया है? इसकी जानकारी अब तक दो थानों के अलावा साइबर पुलिस को भी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिख रहा है कि लाल रंग का हुडी पहने एक युवक को काले रंग का ब्लेजर पहने एक शख्स पीट रहा है। पिटाई करने वाले के बारे में कहा जा रहा है कि वह पुलिसकर्मी है। वीडियो 54 सेकेंड का है, जिसमें पिटाई करने वाला कहता है कि तुम्हारा हाथ काट देंगे। हम बीजेपी के विरोधी (एंटी) हैं। उस कमरे में कुछ और लोग बैठे हुए हैं जिन्हें पुलिसवाला बताया जा रहा है। युवक की पिटाई होने पर वहां बैठे लोग कुछ नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.