कोडरमा, दिसम्बर 6 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। डीटीओ की गैर मौजूदगी में उनकी गाड़ी के चालक अजीत कुमार और होमगार्ड जवान मोहम्मद तनवीर आलम द्वारा वाहनों की जांच के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के मामले को डीसी ऋतुराज ने मामले को गंभीरता से लिया है। इसके लिए डीसी ने दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। इसमें अपर समाहर्ता पूनम कुजूर और एसडीपीओ अनिल सिंह को रखा गया है। दोनों अधिकारियों को एक दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है। दूसरी ओर, कोडरमा थाना में शनिवार को जिला परिवहन कार्यालय में प्रतिनियुक्त होमगार्ड के जवान तनवीर आलम आवेदन पर झुमरी तिलैया निवासी अमर कुमार पर जब्त गाड़ी का वीडियो बनाने, जबरन हंगामा करने व सरकारी काम में बाधा उत्पन्न को लेकर मामला दर्ज हुआ है। इसमें गवाह के रूप में होमगार्ड के जवान दिवाकर ...