मेरठ, जुलाई 6 -- लोहियानगर के इकबाल नगर-हुमायूंनगर स्थित मोती मस्जिद में शनिवार दोपहर चोर ने दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी कर ली। सीसीटीवी में चोरी की घटना रिकार्ड हो गई। रविवार को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। बताया गया कि दानपात्र में लाखों की रकम थी। वीडियो फुटेज मस्जिद कमेटी सदस्यों ने पुलिस को दी है। आरोप लगाया कि पूर्व में भी चोरी हो चुकी है। मोती मस्जिद में शनिवार दोपहर करीब 11.30 बजे चोर घुस आया। आरोपी ने मस्जिद में लगा दानपात्र तोड़ डाला। रकम को एक बैग में भर मस्जिद से फरार हो गया। दोपहर में नमाज के समय चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को वीडियो फुटेज दी गई है, जिसमें चोरी करते हुए आरोपी दिख रहा है। आरोपी की पहचान के लिए मस्जिद कमेटी के लोगों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। करीब 1 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.