औरैया, फरवरी 12 -- फफूंद, संवाददाता। फफूंद थाना क्षेत्र के सीगनपुर गांव में 'नागिन' बनने की अफवाह से सुर्खियों में आया मामला आखिरकार प्रेम विवाह का निकला। बिस्तर पर सांप की केंचुल, सिंदूर और गहने छोड़कर गायब हुई युवती ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर दो वीडियो जारी किए। 34 और 11 सेकेंड के इन वीडियो में वह खुद को सुरक्षित बताते हुए अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ शादी करने की बात कबूल कर टॉर्चर न करने की बात कह रही है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आते ही कई दिनों से चल रहा रहस्य और अंधविश्वास का माहौल एक झटके में खत्म हो गया। आठ फरवरी की रात एक युवती घर से चली गई। खोजबीन करते हुए परिजन उसके कमरे में गए तो देखा कि युवती के बिस्तर पर करीब पांच फीट लंबी सांप की केंचुल रखी थी। काले कलर की स्वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.