हमीरपुर, दिसम्बर 5 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा-कम्हरिया मार्ग पर फर्राटा भरते एक ई-रिक्शे पर एक-दो नहीं बल्कि 18 सवारियां भरीं दिखीं। ई-रिक्शे के अंदर बैठी सवारियों से ज्यादा उसके चारों ओर 10 से 15 साल तक के किशोर लटके थे। गुरुवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आएदिन ओवरलोड वाहनों से हादसों के बाद भी जिम्मेदारों की नजर इन पर नहीं पड़ रही। वहीं, कुछ वाहन चालक ऐसे भी हैं जो खुद की जान की परवाह किए बगैर ओवरलोड सवारियां भरकर भर्राटा भर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मौदहा-कम्हरिया मार्ग पर 18 सवारियां बैठाए एक ई-रिक्शा जाता दिखा। सात-आठ की संख्या में किशोर लटके हुए थे। पीछे से किसी कार चालक ने इसका वीडियो बनाया है। कुछ दूर चलने पर ...