सहारनपुर, जनवरी 5 -- स्मैक तस्करी के लिए चर्चित गांव घाटमपुर के पूर्व प्रधान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व प्रधान बोल रहा है कि तुम मुझे वोट दो, मैं गांव में पुलिस नहीं घुसने दूंगा। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो नकुड़ कोतवाली के गांव घाटमपुर का बताया जा रहा है। जिसमें पूर्व प्रधान इकराम उर्फ धन्नु ग्रामीणों के बीच बोल रहा है कि 'तुम मुझे जोर लगाकर वोट दो और जिताओ, मैं गांव में पुलिस नही घुसने दूंगा'। इसके बाद कहता है कि 'गांव में पहले भी पुलिस नहीं आने दी और आगे भी देख लेना। पहले पुलिस मेरे पास आएगी और उसके बाद ही आगे जाएगी। पिछले पंद्रह सालों में किसी पर मुकदमा नहीं होने दिया'। इस बात पर लोग खूब तालियां बजाते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.