हमीरपुर, मई 16 -- राठ (हमीरपुर)। रोडवेज बस के कंडक्टर ने मुल्जिम लेकर हमीरपुर जा रहे सिपाही पर हाथापाई का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसने टिकट लेने को कहा तो सिपाही ने विवाद शुरू कर दिया। बस में सवार अन्य यात्रियों ने विरोध किया तो सिपाही उतरकर एक स्कूल में घुस गया। मौके पर पुलिस अधिकारी और डिपो के इंचार्ज पहुंचे तब मामला शांत हुआ। सिपाही का हाथापाई करते वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कानपुर के बिधनू गांव निवासी सौरभ कुमार ने बताया कि वह राठ डिपो में आउट सोर्सिंग पर परिचालक है। गुरुवार दोपहर बस लेकर हरदोई जा रहा था। बस में कोतवाली के दो सिपाही मुल्जिम लेकर हमीरपुर के लिए सवार हुए। बस भरी होने पर एक सिपाही ने टिकट बनवाने से इनकार कर दिया और सीट दिलवाने की बात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.