सहारनपुर, जनवरी 3 -- कस्बे के मोहल्ले कुरेशियान में कुछ नकाबपोश युवकों द्वारा हाथों में लाठी-डंडे लेकर जमकर उत्पात मचाया गया। सड़कों पर हाथों में लाठी-डंडे लिए घूम रहे युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले से अनजान है। हालांकि हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को गंगोह कस्बे के मोहल्ले कुरेशियान का बताया जा रहा है। वहां पर दर्जनभर नकाबपोश युवक कुछ गाड़ियों से पहुंचे। हालांकि वह किस उद्देश्य के साथ यहां पर पहुंचे थे या फिर किस वारदात को अंजाम दिया यह स्पष्ट नहीं हो सका। इसमें शामली के रजिस्टर्ड नंबर यूपी 19 जे 9964 कार भी शामिल थी, जिसमें युवक लाठी-डंडे रखते एवं निकालते हुए नजर आ रहे है। वहीं इस पूरे मामले के दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ भी नजर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.