उरई, सितम्बर 25 -- उरई। संवाददाता शहर के कालपी रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा में मंगलवार को अजगर देख कर चीख-पुकार मच गई। घटना के समय बैंक में ग्राहक और कर्मचारी लेन-देन में व्यस्त थे। अजगर को देखते ही ग्राहकों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा और कुछ देर तक लोग इधर-उधर भागते रहे। कुछ लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर अजगर को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया गया और उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बैंक में अजगर के पहुंचने का वायरल वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। बैंक कर्मियों के मुताबिक दोपहर में काम काज के दौरान अलमारी के ऊपर रखी फाइलों के बीच अजगर दिखाई दिया। इसकी जानकारी बैंक कर्मियों ने वन विभाग को सूचना दी। जानकारी पर उरई कोतवाली क्षेत्र से वन विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.