हापुड़, दिसम्बर 11 -- बदलता मौसम लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। बुखार के साथ जिले में खांसी के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। जिन्हें चिकित्सक स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दे रहे हैं। ठंड बढ़ती जा रही है। जिसके चलते बीमारियों का अटैक बढ़ रहा है। यहां जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरूवार को गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लग गई। ओपीडी में 978 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें बुखार खांसी के 100 से अधिक मरीजों को इलाज मिला। वहीं, जिला अस्पताल हापुड़ की ओपीडी में 450 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 60 बुखार, खांसी के मरीजों को उपचार मिला। सीएमएस डॉ हेमलता ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में आने वाले सभी म...