देवरिया, अक्टूबर 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। मौसम में परिवर्तन का असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। वायरस और बैक्टीरिया के संक्रमण की चपेट में आने से बच्चे बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, उल्टी, पेट दर्द से पीड़ित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में इन मरीजों की संख्या में बढ़ी है। रोजाना ओपीडी में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। सामान्य मरीजों को दवा देने के साथ डॉक्टर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं, जबकि गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। चौबीस घंटे में लगभग 25 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। पीआईसीयू व चिल्ड्रेन वार्ड फुल हो गया है। एक बेड पर दो मरीज भर्ती किए जा रहा है, जिससे मरीजों व तीमारदारों को दिक्कत हो रही है। बारिश के बाद धूप निकल रही है। रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है। इस समय वायरस और बैक्टीरिया ग्रोथ करते हैं। रोग प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.