उरई, फरवरी 22 -- उरई। ग्रामीण और शहरी इलाकों के अस्पतालों में रविवार को मरीजों की इलाज के लिए भारी भीड़ उमड़ी। वायरल फीवर, लिवर और त्वचा रोगियों की भरमार रही। 1566 मरीजों को अस्पतालों में जांच के बाद इलाज मिला। रविवार को जनपद के 33 ग्रामीण तथा 7 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। यहां 56 चिकित्सको तथा 162 पैरामेडिकल स्टाफ ने 867 पुरूषो, 646 महिलाओं तथा 1,43 बच्चों सहित 1566 रोगियों का परीक्षण किया। बुखार के सस्पेक्ट 62 रोगियों की मलेरिया कार्ड से जांच तथा 12 हेपेटाइटिस की जांच की गई। 30 व्यक्तियों की आंखों का परीक्षण और 73 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया। वहीं गंभीर मिले 6 रोगियों को उपचार के लिए उच्च केन्द्रों पर संदर्भित कर एम्बुलेंस से भेजा गया। अलग-अलग अस्पतालों में 104 बुखार के रोगी,...