हमीरपुर, फरवरी 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौसम में आ रहे बदलाव की वजह से एक से पांच साल के बच्चों में वायरल डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिन्हें सर्दी-जुकाम के साथ ही दस्तों की शिकायत है। बुधवार को ओपीडी खुली तो बाल रोग विशेषयज्ञ के कक्ष के बाहर बाल रोगियों की भीड़ लगने लगी। जिन्हें दवा देने के साथ ही अभिभावकों को बच्चों की निगरानी करने और नियमित चेकअप कराते रहने की सलाह दी गई है। बुधवार को अस्पताल खुला तो मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। सर्वाधिक संख्या में वायरल बुखार से ग्रसित मरीज उपचार कराने पहुंचे। इन्हीं मरीजों को टायफाइड की भी शिकायत हो रही है। डॉक्टर खानपान में परहेज के साथ ही मौसम के उतार-चढ़ाव से बचाव की सलाह दे रहे हैं। आज कुल 575 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। डेढ़ सौ के आसपास मरीजों की जांचें भी हुई। जिला अस्पताल के बाल...