पीलीभीत, नवम्बर 18 -- पीलीभीत। कथित तौर पर पीटीआर की बराही रेंजर और गार्ड के बीच वार्तालाप के दौरान अभद्र शब्दों वाला एक ऑडियो वायरल होने के मामले में डीएफओ मनीष सिंह ने एसडीओ रमेश चौहान को जांच सौंप दी है। मामले में जांच रिपोर्ट मांगी गई है ताकि अग्रिम कार्रवाई की जा सके। बराही रेंज में रेंजर द्वारा एक फॉरेस्ट गार्ड को फोन पर धमकी देने का कथित ऑडियो बीते दिवस रविवार को वायरल हो गया था। वायरल ऑडियो में अधिकारी द्वारा गार्ड को अपशब्द कहने और कार्रवाई की धमकी देने जैसी बातें कहीं गई थीं। वायरल वीडियो के मुताबिक रेंजर पर आरोप है कि वह जंगल में अवैध तरीके से कुछ लोगों की आवाजाही कराते है। इसका विरोध करने पर फॉरेस्ट गार्ड से कहासुनी हुई। फोन पर हुई कथित बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि ऑडियो मिली थी। इसकी जांच एसड...