जहानाबाद, फरवरी 5 -- अरवल, निज संवाददाता जिले के वायरलेस ऑफिस पर तैनात प्रभारी के रूप में प्रेमचंद कुमार ओबरा थाना क्षेत्र गांव सोनालीपुर अपने घर से अरवल के लिए लौट रहे थे तभी ताजन बिगहा के सामने अचानक आगे से बाइक के सामने कुत्ता आ गया जिसके कारण से बाइक सवार गिर गए। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 112 के पुलिस की टीम पहुंच कर जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। सड़क दुर्घटना में जख्मी खतरा से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...