रांची, जुलाई 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ विभिन्न वाम दलों एवं श्रमिक संगठनों की 9 जुलाई की देशव्यापी हड़ताल को राजद ने अपना समर्थन दिया है। यह जानकारी प्रदेश राजद महासचिव मनोज कुमार पांडेय ने सोमवार को प्रेस बयान जारी कर दी है। उन्होंने बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्णय पर राजद के सभी पदाधिकारी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जिला एवं महानगर पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों में हड़ताल के समर्थन में पार्टी का झंडा लेकर सड़क पर उतरेंगे। राजद कार्यकर्ता केंद्र की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ श्रमिक संगठनों द्वारा हड़ताल कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.