धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता चार लेबर कोड के विरोध में 12 फरवरी को वाम दलों की ओर से सुबह 10.30 बजे से दो घंटे का रास्ता रोको कार्यक्रम किया जाएगा। यह कार्यक्रम देशव्यापी आम हड़ताल के तहत किया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के पास आयोजित वाम दलों की संयुक्त बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नकुलदेव सिंह ने की। वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लागू चार लेबर कोड को कॉरपोरेट-निर्देशित और मजदूर विरोधी बताया। नेताओं ने कहा कि इन कानूनों के लागू होने से मजदूरों को गुलामों की तरह काम करने को मजबूर होना पड़ेगा। इसके विरोध में किसान संयुक्त मोर्चा समर्थित श्रमिक संगठनों ने 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिसे वाम दलों ने पूरी तरह समर्थन देने का निर्णय लिया। बैठक में यह भी तय किया गया कि 11 फरवरी को...